मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की तरीख घोषित, दो चरणों में होंगे चुनाव 

Date of urban body elections announced in Madhya Pradesh, elections will be held in two phases
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की तरीख घोषित, दो चरणों में होंगे चुनाव 
निकाय चुनाव का बजा बिगुल मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की तरीख घोषित, दो चरणों में होंगे चुनाव 

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के बाद अब नगरीय निकाय के चुनावों का ऐलान भी कर दिया है। निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए आयोग ने बताया कि निकाय चुनाव दो चरणों में होना है। पहला चरण 6 जुलाई और दूसरा चरण 13 जुलाई को संपन्न होना है। चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के बाद से ही आचार संहिता लागू हो गई है। चुनावों के पहले चरण के नतीजे 17 जुलाई और दूसरे चरण का नतीजे 18 जुलाई को घोषित किये जाएंगे। 

बुधवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भोपाल ,इंदौर,जबलपुर, और ग्वालियर में चुनाव पहले चरण में होगा। उन्होंने बताया कुल 347 निकायों में चुनाव होने है। जिसमें  पहले चरण में 133 और 214 निकायों का चुनाव दूसरे चरण में होना है। चुनाव आयोग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में 19,977 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्र में मतदान करने का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे निर्धारित किया गया है। 

बता दें 11 जून को निर्वाचन सूचना का प्रकाशन किया जायेगा। 18 जून नाम निर्देशन प्राप्त किए जा सकेंगे।वहीं नाम वापसी की तारीख 22 जून होगी। मिली जानकारी के अनुसार इंदौर और भोपाल के हर वार्ड में 5-5 ईवीएम रिर्जव रखे जाएंगे। नगर निगम के महापौर का चुनाव जनता करेगीं वहीं नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के द्वारा किया जायेगा। प्रदेश में कुल 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषदों में चुनाव होना है। 

Created On :   1 Jun 2022 12:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story