DBA चुनाव : सीएम समर्थकों को लगा झटका, सतुजा बने नए अध्यक्ष

DBA elections: CM supporters shocked, Satuja becomes new president
DBA चुनाव : सीएम समर्थकों को लगा झटका, सतुजा बने नए अध्यक्ष
DBA चुनाव : सीएम समर्थकों को लगा झटका, सतुजा बने नए अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, नागपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (DBA) के चुनाव में उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वकीलों के इस चुनाव में मुख्यमंत्री समर्थकों को तगड़ा झटका लगा है। अध्यक्ष पद के लिए  एड. कमल सतुजा ने एड. उदय डबले को पछाड़ते हुए 275 मतों से जीत दर्ज की। एड. डबले को मुख्यमंत्री का कट्टर समर्थक माना जाता है। एड. सतुजा को चुनाव में 1478 वोट मिले तो एड. डबले को 1203 वोट हासिल हुए। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को राजनीतिक रंग देने से वकीलों में खासी नाराजगी थी। इसका असर वोटिंग पर दिखा और एड. उदय डबले को हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष पद के लिए एड. सतुजा के निर्वाचित होने की घोषणा होने के बाद वकीलों ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि वकीलों का चुनाव राजनीतिक मंच बने, इसलिए राजनीतिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए एड. सतुजा को चुना गया।

एडवोकेट सतुजा, एड. सुदीप जैस्वाल के करीबी बताए जाते हैं। तीसरे नंबर पर एड. मनोज साबले रहे। मनोज साबले को आरएसएस का करीबी माना जाता है, लेकिन उन्हें कांग्रेस के समर्थकों पूरा समर्थन रहा। उधर, सचिव पद पर एड. नितीन देशमुख ने कब्जा किया। उन्होंने एड. विवेक कोलते को 25 वोटों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद के लिए एड. शशांक चौबे और एड. विवेक कराडे को चुना गया। इन दोनों ही पदों के लिए कई लोगों ने अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाई थी। संयुक्त सचिव पद के लिए एड. मीनाक्षी माहेश्वरी और एड. पराग वाघ चुने गए। लाइब्रेरियन के लिए कीर्ति कुमार कडू 1500 वोट लेकर विजेता बने। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल गुल्हाने निर्वाचित हुए। 

गौरतलब है कि  लंबे समय से चुनाव की प्रतीक्षा की जा रही थी।  सभी ने मतदाताओं को खुश करने के लिए जमकर कैंपेनिंग की। कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुक्रवार को DBA के सदस्यों ने अपना मत पेटी में डाल दिया और शनिवार को फैसला आया। सुबह से ही अधिवक्ताओं का हुजूम लगा हुआ था। सबसे पहले अध्यक्ष पद के मतों की गिनती शुरू हुई। कुल 3290 मत डाले गए। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए देर रात तक वोटों की गिनती चल रही थी।

Created On :   28 Oct 2018 3:06 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story