फांसी पर लटका सड़ा गला शव मिला, जानिए अन्य जानकारी

Dead body found hanging, know other information
फांसी पर लटका सड़ा गला शव मिला, जानिए अन्य जानकारी
भंडारा क्राइम फांसी पर लटका सड़ा गला शव मिला, जानिए अन्य जानकारी

पवनी (भंडारा)| स्थानीय पुलिस थाना अंतर्गत पवन किले के पास कब्रस्थान परिसर में एक पेड़ से दुपट्टे से फांसी पर लटका हुआ सड़ी-गली अवस्था में शव मिला है। मृतक की शिनाख्त मंगलवारी वार्ड, पवनी निवासी दिनेश गोरे(40) के तौर पर हुई है। वह नागपुर में काम करता था। पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक लगभग पंद्रह दिन पूर्व उसकी मृत्यु होने का अनुमान जताया जा रहा है। फिलहाल यह हत्या हैं या आत्महत्या इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।  घटना की जानकारी मिलते ही पवनी थाने के पुलिस निरीक्षक जगदीश गायकवाड ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया है। जिसके बाद उपविभागीय पुलिस अधिकारी रिना जनबंधु ने भी मौके पर भेंट देकर घटना की जानकारी ली।

सर्पदंश से महिला की मृत्यु
तहसील के ग्राम खमारी बुट्टी में सर्पदंश से घायल महिला की नागपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को मृत्यु हो गई। मृत महिला का नाम कुसुम चांगोजी माटे(55) बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार खेत में काम करते दौरान 9 अक्टूबर को कुसुम को सर्पदंश हुआ था। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में नागपुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह 11 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

मकान से आभूषण उड़ाये
तिरोड़ा पुलिस थाना अंतर्गत मेहंदीपुर तिरोड़ा निवासी फरियादी बेवा संतोष तायवाडे के घर से आरोपी ने लगभग 57 हजार रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। इस बारे में फरियादी ने आरोपी से पूछने पर आरोपी ने उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में फरियादी द्वारा तिरोड़ा थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक कुछ दिन पहले आरोपी के साथ उसका िववाद हुआ था। जिसके बाद से वह भिवापुर गांव में रहने के लिए चली गई थी। इसी दौरान आरोपी ने फरियादी के घर में घुसकर दिवान में रखे लगभग 57 हजार रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। इस मामले में तिरोड़ा पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 380, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच पुलिस हवलदार भाटिया कर रहे हंै।

चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना
गोंदिया शहर एवं तिरोड़ा पुलिस थाना अंतर्गत दो अलग-अलग चोरी की मामले दर्ज किए गए है। जानकारी के अनुसार गोंदिया शहर पुलिस थानांतर्गत राजगोपाल वार्ड निवासी फरियादी हितेश आनंदराव मेश्राम (22) यह शनिवार की रात 8.30 बजे के दौरान बायपास रोड के पुलिया के पास बैठे थे। तभी तीन अज्ञात आरोपियों ने उनके पास से बैक चुरा ली। जिसमें नकद 20 हजार रुपए व एक मोबाइल था। इस मामले में फरियादी की शिकायत पर शहर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Created On :   12 Oct 2021 7:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story