लापता वैज्ञानिक के बेटे का शव पुलिस को मिला, डिप्रेशन में छोड़ा था घर

Dead body found of Missing scientists Son, Left home due to depression
लापता वैज्ञानिक के बेटे का शव पुलिस को मिला, डिप्रेशन में छोड़ा था घर
लापता वैज्ञानिक के बेटे का शव पुलिस को मिला, डिप्रेशन में छोड़ा था घर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर (BARC) के वैज्ञानिक के 12 दिनों से लापता 17 वर्षीय बेटे का शव मिला है। नमन दत्त 23 सितंबर को बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया था। नमन का शव घारापुरी में एलिफेंटा गुफाओं के पास मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने के चलते मौत की जानकारी सामने आई है। पुलिस को शक है कि नमन ने आत्महत्या की है। नमन BARC रिसर्च साइंटिस्ट भास्कर दत्त और मनोवैज्ञानिक चंद्रा राममूर्ति का इकलौता बेटा था। वह अपने माता-पिता के साथ नई मुंबई के वाशी में रहता था।

मोरा कोस्टल पुलिस ने वाशी पुलिस को एलिफैंटा गुफाओं के पास एक युवक का शव मिलने की जानकारी दी। शव की स्थिति बेहद खराब थी इसलिए मौके पर ही पोस्टमार्टम कर लिया गया। परिवार ने कपड़ों, घड़ी और मोबाइल से नमन की पहचान की। 23 सितंबर की रात नमन परिवार से बिना कुछ कहे रात के वक्त अचानक घर से निकल गया था। रात को उसके पिता की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि नमन घर में नहीं है। इसके बाद इसे तलाश ने की काफी कोशिश की गई।

आसपास सभी जगहों पर तलाशी के बाद भी नमन नहीं मिला तो अगले दिन वाशी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। हाउसिंग सोसायटी में लगे सीसीटीवी देखने के बाद बता चला कि नमन रात साढ़े 10 बजे घर से अकेले निकला था। इसके बाद वह वाशी रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में भी नजर आया लेकिन वह किस स्टेशन पर उतरा इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। नमन को मोबाइल बंद था।

नमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैलने के बाद नाशिक से एक शख्स ने फोन कर उसे देखने का दावा किया लेकिन परिवार वाले खोजने गए तो वह नहीं मिला। परिवार वालों ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक नमन अंतर्मुखी था साथ ही डिप्रेशन (अवसाद) से भी जूझ रहा था जिसका इलाज जारी था। साथ ही पढ़ाई के दबाव के चलते भी वह तनाव में था। वाशी पुलिस एडीआर दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।        

Created On :   5 Oct 2018 7:07 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story