छत पर रखी टंकी में मिली युवती की लाश

Dead body of a girl found in a tank kept on the roof
छत पर रखी टंकी में मिली युवती की लाश
अमरावती छत पर रखी टंकी में मिली युवती की लाश

डिजिटल  डेस्क, अमरावती। गाडगेनगर थाना क्षेत्र के तहत रत्नदीप काॅलोनी निवासी 28 वर्षीय अश्विनी गुणवंत खांडेकर नामक युवती की शनिवार 3 दिसंबर को सुबह उसके घर की पानी की टंकी में लाश दिखाई देने से परिसर समेत समूचे शहर में सनसनी मची हुई है।  अश्विनी 28 नवंबर से अपने घर से लापता थी। उसके घर से लापता हो जाने की शिकायत उसके भाई ने गाडगेनगर थाने में दर्ज की थी। लापता अश्विनी की सभी जगह तलाश शुरू थी। इसी बीच शनिवार को परिसर में फैली दुर्गंध के बाद जब परिजनों ने छत पर स्थित पानी की टंकी में देखा तो उसमे अश्विनी की लाश दिखाई दी। जानकारी के अनुसार गाडगेनगर थाना क्षेत्र के तहत अर्जुन नगर के पास रत्नदीप कालोनी परिसर है। जहां अभियांत्रिकी की डिग्री प्राप्त कर चुकी 28 वर्षीय अश्विनी अपनी बीमार मां और छोटे भाई आशिष के साथ रहती थी। 28 नवंबर को रात 8 बजे वह अपनी सहेली के घर जाने का बहाना कर घर से निकली। लेकिन घर वापस नहीं लौटी थी। जिससे 29 नवंबर को रिश्तेदार, मित्र व परिचित लोगों से पूछताछ करने के बाद अश्विनी के भाई आशिष खांडेकर ने बहन के लापता हो जाने की शिकायत गाडगेनगर थाने में दर्ज की थी।

 उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच शनिवार को सुबह खांडेकर के घर पर रखी पानी की टंकी में उसका शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही गाडगेनगर के थानेदार आसाराम चोरमले समेत एसीपी पूनम पाटील व पुलिस के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को टंकी में मिली अश्विनी की लाश को लेकर संदेह रहने से पुलिस ने घटनास्थल पर श्वान पथक को भी बुलाया था। लेकिन श्वान पथक भी पुलिस की कोई खास मदद नहीं कर पाया। 
 

Created On :   4 Dec 2022 6:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story