महाराष्ट्र एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला युवक का शव 

Dead body of youth found in toilet of Maharashtra Express
महाराष्ट्र एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला युवक का शव 
बंद था दरवाजा महाराष्ट्र एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला युवक का शव 

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। कोल्हापुर-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस के एस-1 कोच के टायलेट में एक युवक का शव 2 जून की रात पाए जाने से खलबली मच गई। रेलवे पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जून की शाम महाराष्ट्र एक्सप्रेस गोंदिया स्टेशन पर आकर रूकी। जिसमें से सभी यात्री उतर गए। बाद में जांच के दौरान एस-1 कोच के टायलेट का दरवाजा अंदर से बंद दिखाई दिया। जिसके बाद काफी इंतजार के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला गया तो रेलवे पुलिस की उपस्थिति में उस दरवाजे को खुलवाया गया। तब वहां अंदर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा दिखा। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लेकिन शव के पास से ऐसा कोई प्रमाण प्राप्त नहीं हुआ। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने बताया कि मृतक की आयु लगभग 32 वर्ष है। रंग सावला एवं उंचाई 5 फिट 7 इंच के लगभग है। मृतक ने हरे रंग की टी-शर्ट एवं नीले रंग का लोअर पहन रखा था। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चलने की बात बतायी गई है। इस मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक अशोक यादव कर रहे हैं। 

 

Created On :   4 Jun 2022 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story