- Home
- /
- महिला कृषक पर दराती से जानलेवा हमला
महिला कृषक पर दराती से जानलेवा हमला

डिजिटल डेस्क, अमरावती । खेती पर अवैधरूप से कब्जा कर रहे आरोपियों को महिला किसान ने फटकार लगाई। पश्चात आरोपियों ने महिला पर दराती से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना रविवार की दोपहर 5 बजे के दौरान घटित हुई है। जानकारी के मुताबिक नांदगांव खंडेश्वर तहसील के गणेशपुर निवासी कल्पना दिगांबर तुपटकर (40) इनका गांव से लगकर खेत है। जो रोजाना सुबह-शाम खेत में कामकाज के लिए जाया करते थे। रविवार की दोपहर 5 बजे के दौरान वह अकेले ही खेत में पहुंचे। तब आरोपी वैभवराव तुपटकर (32) व उसके साथ कुछ मजदूर लोग महिला के खेत में अवैध रूप से कब्जा करते हुए पोल लगा रहे थे।
महिला किसान ने मजदूरोंं को रोकते हुए उन्हें टोका और फटकार लगाई। तभी वहां पर मौजूद वैभवराव तुपटकर ने महिला किसान से शाब्दिक विवाद शुरू किया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि वैभव ने दराती से महिला के हाथ और पीटर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमेंं वह बुरी तरह से जख्मी हुई। आसपास के खेतों के मजदूरों ने महिला को नांदगांव खंडेश्वर के अस्पताल उपचार के लिए दाखिल किया। लेकिन हालत नाजुक रहने से अमरावती जिला सामान्य अस्पताल रेफर किया। महिला द्वारा दिए गए बयान के तहत आरोपी वैभव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
Created On :   7 Jun 2022 3:05 PM IST