- Home
- /
- पूर्व पार्षद महेश कलावटे के बेटे पर...
पूर्व पार्षद महेश कलावटे के बेटे पर जानलेवा हमला

डिजिटल डेस्क, चांदूर (अमरावती)। चांदुर रेलवे शहर के पूर्व पार्षद महेश कलावटे के बेटे आर्यन कलावटे पर पुरानी दुश्मनी के चलते जानलेवा हमला किया गया। घटना आर्यन तहसील कार्यालय के सामने चायनीज की गाड़ी पर गया। वहां उस पर शुभम पवार ने चाकू से हमला किया। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात आर्यन कलावटे तहसील के सामने लगनेवाली चायनीज की गाड़ी पर गया था। वहां उसका आठवड़ी बाजार परिसर निवासी शुभम पवार के साथ पुरानी दुश्मनी को लेकर विवाद हुआ। शुभम पवार ने आर्यन से गाली-गलौज करते हुए उसके पेट में चाकू से वार किया। आर्यन को तत्काल चांदूर रेलवे के ग्रामीण अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन वहां उसकी हालत चिंताजनक रहने से उसे अमरावती रेफर किया गया। हमले के बाद आरोपी शुभम पवार घटना स्थल से फरार हो गया। जख्मी आर्यन के चाचा रमेश दामोधर कलावटे ने चांदूर रेलवे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की। शिकायत पर पुलिस ने यह मामला दफा 307, 323, 504 के तहत दर्ज किया। फरार शुभम पवार को पुलिस तलाश रही है।
Created On :   13 Jun 2022 2:16 PM IST












