बेनोडा जहांगीर में युवक पर जानलेवा हमला , आरोपी गिरफ्तार

Deadly attack on youth in Benoda Jahangir, accused arrested
  बेनोडा जहांगीर में युवक पर जानलेवा हमला , आरोपी गिरफ्तार
पुराना विवाद   बेनोडा जहांगीर में युवक पर जानलेवा हमला , आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अमरावती ।  फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के बेनोडा जहांगीर गांव में पुराने विवाद को लेकर चल रहे झगड़े में बीच-बचाव करने आए युवक पर दो आरोपियों ने चाकू से हमला किया। इस मामले में फ्रेजरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर एक हमलावर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी फरार बताया गया है।  जानकारी के अनुसार हमले में जख्मी युवक का नाम भावेश सेवाराम राठोड (बेनोडा जहांगीर निवासी) बताया गया है। इस मामले में पुलिस ने नाथो उर्फ रोहित विजय भोंगडे (बेनोडा) को गिरफ्तार किया है। जबकि रोहित का साथी सिद्धार्थ शेंडे (पंचशील नगर) फरार बताया गया है। बेनोडा जहांगीर निवासी प्रवीण बनसोड का डिश केबल का व्यवसाय है। बुधवार की रात 10 बजे उसके घर के सामने नाथो उर्फ रोहित भोंगडे व उसका साथी पहुंचा। इससे पहले रोहित पर दाखिल 307 के मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ।  तब भावेश झगड़ा छुड़ाने गया। इस कारण दोनों आरोपियों ने प्रवीण बनसोड को छोड़कर भावेश पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर जख्मी कर दिया। फ्रेजरपुरा पुलिस ने यह मामला धारा 307, 323, 504, 506 (ब) के तहत दर्ज किया है।
 

Created On :   17 Jun 2022 3:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story