- Home
- /
- पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा...
पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

डिजिटल डेस्क, तिवसा (अमरावती)। बदले की भावना से तीक्ष्ण हथियार के साथ तिवसा में एक युवक पर जानलेवा हमला करने की घटना मंगलवार 12 अप्रैल की रात 11 बजे के दौरान शहर के राष्ट्रीय महामार्ग स्थित समर्थ होटल के सामने घटित हुई। हमले में युवक बाल-बाल बच गया। अभी तक हमलावरों का पता नहीं चला है। घटना से शहर में खलबली मच गई है। यह संपूर्ण घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
जानकारी के मुताबिक शहर के समर्थ होटल पर संदीप ढोबाले नामक युवक अपने दोस्तों के साथ चर्चा कर रहा था तभी शंकर मोरे और कुछ साथी दोपहिया वाहन से वहां पहुंचे। संतोष मोरे ने वाहन से उतरते ही तीक्ष्ण हथियार हाथ में निकाला और संतोष ढोबाले पर हमला कर दिया। लेकिन संदीप ने संतोष द्वारा किए गए वार से बचते हुए वहां से पलायन करने से वह हमले में बाल-बाल बच गया। यह हमला अपने दोस्त की हत्या का बदला लेने की दृष्टि से हुआ रहने की जानकारी सामने आई है। प्रकरण में तिवसा पुलिस ने संतोष मोरे और उसके साथी के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। हमला होने का संपूर्ण घटनाक्रम समर्थ होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसमें घटनास्थल पर दो कार और एक दोपहिया सहित कुछ युवकों का जत्था दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Created On :   14 April 2022 2:48 PM IST