- Home
- /
- विद्यार्थी सहित 3 लोगों की फांसी...
विद्यार्थी सहित 3 लोगों की फांसी लगाने से मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। चौबीस घंटे के भीतर विद्यार्थी सहित तीन लोगों की फांसी लगाने से मौत हो गई। कोतवाली, पारडी और जरीपटका थाने में आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। महल निवासी प्रथमेश सचिंद्र मोहिते (17) कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत था। उसके माता-पिता निजी काम करते हैं। शुक्रवार को उसकी मां अस्पताल में तथा पिता परिवहन कार्यालय में गए हुए थे। घर में प्रथमेश अकेला था, तभी उसने बल्ली को चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई। वह माता-पिता को एकलौता था। जय मां अंबे नगर निवासी अश्विन रमेश धार्मिक (26) ने भी गुरुवार की शाम को फांसी लगा ली। उसकी भी मौत हो गई। अंजनीपुत्र ले-आउट निवासी संतोष सुरेश बिनकर (35) की भी फांसी लगाने ही मौत हो गई। प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सभी मामलों मेें आत्महत्या का कारण अज्ञात है। जांच जारी है।
Created On :   21 Aug 2021 7:01 PM IST