खेत में दवा का छिड़काव करने गए किसान की मृत्यु

Death of a farmer who went to spray medicine in the field
खेत में दवा का छिड़काव करने गए किसान की मृत्यु
पुुलिस जांच जारी खेत में दवा का छिड़काव करने गए किसान की मृत्यु

डिजिटल  डेस्क, वरोरा(चंद्रपुर)।  खेत में दवा का छिड़काव करने गए एक किसान की मौत होने की जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार तहसील के सालोरी में किसान शंकर श्यामराव श्रीरामे (53) अपने खेत में फसलों पर दवाओं का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान उसके आंख, नाक, कान में दवा गई। जिससे उसे अस्वस्थ महसूस होने से वह घर वापस आया। हालत गंभीर होने से उसे तत्काल इलाज के लिए वरोरा के उपजिला अस्पताल में लाया गया। अस्पताल में लाने पर किसान को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार की सुबह 12 बजे के दौरान घटी। घटना की जांच पुलिस कर रही है।

Created On :   5 Feb 2022 4:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story