- Home
- /
- मधुमक्खी के हमले में घायल गर्भवती...
मधुमक्खी के हमले में घायल गर्भवती की मौत, तामिया के लहगढुआ की घटना, नागपुर में मौत

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। तामिया के ग्राम लहगड़ुआ की एक गर्भवती महिला पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया था। बाड़ी से मक्का तोड़ते वक्त मधुमक्खी के हमले में घायल महिला बेहोश हो गई थी। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे नागपुर रेफर किया था। नागपुर में इलाज के दौरान गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया था। मर्ग डायरी प्राप्त होने के बाद तामिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीआई पीएस तिलगाम ने बताया कि २८ अक्टूबर को लहगडुआ निवासी आठ माह की गर्भवती २३ वर्षीय सरस्वती पति कैलाश इरपाची बाड़ी में लगी मक्का तोड़ रही थी।
इस दौरान उस पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया था। हमले में घायल सरस्वती कुछ देर बाद बेहोश हो गई थी। जिसे परिजनों ने तामिया अस्पताल में भर्ती कराया था। तामिया से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे चिकित्सकों ने नागपुर रेफर किया था। नागपुर में इलाज के दौरान ३० अक्टूबर को सरस्वती की मौत हो गई थी। १० नवम्बर को नागपुर से मर्ग डायरी मिलने के बाद मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।
Created On :   22 Nov 2022 7:44 PM IST