- Home
- /
- चंद्रपुर से उपचार के लिए लाए बाघिन...
चंद्रपुर से उपचार के लिए लाए बाघिन की मौत

By - Bhaskar Hindi |27 Dec 2021 10:32 AM IST
पाइप में फंसने से हुई थी घायल चंद्रपुर से उपचार के लिए लाए बाघिन की मौत
डिजिटल डेस्क, नागपुर । चंद्रपुर जिले से उपचार के लिए लायी गई बाघिन की मौत हो गई है। चंद्रपुर जिले के पोंभुर्णा के जंगल में पाइप में फंसी बाघिन को 24 िदसंबर को उपचार के लिए नागपुर लाया गया था। उसे गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में रखा गया था। दो दिन तक उपचार के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। उसका निचला जबड़ा टूट चुका था। कई स्थान पर चोटिल थी। उसके मुंह पर अनेक घाव थे। रेस्कयू सेंटर की उपचार टीम ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन दवाईयां भी काम नहीं कर रही थीं। बाघिन ने दवाएं खाना भी बंद कर दिया था। हृदय गति ठहरने से रविवार की शाम को 7 बजे उसकी मौत हो गई।
Created On :   27 Dec 2021 4:02 PM IST
Next Story