नागपुर में मृतकों का आंकड़ा 8142 पर पहुंचा, रिकवरी दर 86.00%

Death toll reached 8142 in Nagpur, recovery rate 86.00%:
नागपुर में मृतकों का आंकड़ा 8142 पर पहुंचा, रिकवरी दर 86.00%
नागपुर में मृतकों का आंकड़ा 8142 पर पहुंचा, रिकवरी दर 86.00%

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले 12 दिन से लगातार रिकवरी दर बढ़ रही है। प्रतिदिन संक्रमितों से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज हो रहे हैं। रविवार को भी यही स्थिति रही। पिछले 24 घंटे में 3104 नए मरीज मिले। इससे पहले 1 अप्रैल को 3 हजार से कम 2885 नए मरीज मिले थे। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 4 हजार पार रही। पिछले 24 घंटे में जिले में 6544 मरीज डिस्चार्ज हुए। यह संख्या संक्रमितों की संख्या से दोगुना से भी ज्यादा है। जिले में 17835 नूमनों की जांच की गई। 17.40 प्रतिशत संक्रमण दर रही। कुछ समय पहले संक्रमण दर 30 से 35 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। 73 मरीजों की मौत हुई। यह संख्या भी पिछले दिनों के मुकाबले कम है।

यहां हुई जांच : जिले में रविवार को 17835 नमूनों की जांच की गई। इसमें से 3104 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में ग्रामीण के 1479, शहर के 1614 और जिले के बाहर के 11 मरीज हैं। नए संक्रमितों में एम्स में 240, मेडिकल में 272, मेयो में 303, नीरी में 55, नागपुर यूनिवर्सिटी में 166, निजी लैब में 1370 और एंटीजन में 698 नमूने पॉजिटिव आए। अब कुल संक्रमित 449075 हो गई है।

8142 हुए कुल मृतक : पिछले 24 घंटे में जिले में 73 मरीजों की मौत हुई। इसमें 15 ग्रामीण, 47 शहर, 11 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कुल मृतकों की संख्या 8142 हो गई है।

रिकवरी दर 86.00% : पिछले 12 दिन में रिकवरी दर तेजी से बढ़ रही है। इसका कारण है बड़ी संख्या में मरीजों का डिस्चार्ज होना। 12 दिन पहले रिकवरी दर जहां 77-78 पर थी, वहीं अब 86.00 प्रतिशत तक पहुंच गई है। रोजाना करीब 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में 6544 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 449075 पहुंच गई है।

54 हजार एक्टिव मरीज
वर्तमान में 54732 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 26299 मरीज ग्रामीण और 28433 शहर के हैं। इनमें से 44097 होम आइसोलेट हैं। 10635 कोविड केयर सेंटर, िनजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। इसमें रविवार को मिले 3104 मिले नए मरीज भी शामिल हैं, जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है।
 

Created On :   10 May 2021 4:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story