कर्ज में डूबे संस्था पदाधिकारी ने फांसी लगाई , अन्य 2 की मौत

Debt-ridden institution officer hanged, other 2 died
कर्ज में डूबे संस्था पदाधिकारी ने फांसी लगाई , अन्य 2 की मौत
कर्ज में डूबे संस्था पदाधिकारी ने फांसी लगाई , अन्य 2 की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पंथ संस्था कर्ज में डूबने से जहां एक संस्था पदाधिकारी ने फांसी लगा ली, वहीं अन्य घटनाओं में भी फांसी लगाने से तीन लोगों की मौत हो गई। विविध स्थानों पर घटित प्रकरणों को मंगलवार को अंबाझरी, लकड़गंज और यशोधरा नगर थाने में आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किया गया है।  अंबाझरी स्थित अजय नगर निवासी दिलीप गोविंदराव वाके (65) था। वह स्वामी सीताराम नागरी सहकारी पथ संस्था का पदाधिकारी था। वर्तमान में वह संस्था की बतौर लेखपाल के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहा था। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात में लोहे की रॉड पर रस्सी बांधकर दिलीप ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें संस्था के कर्ज में डूबने और इसके लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए उसने आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है, हालांकि सुसाइड नोट में संस्था पर कितना कर्जा है, इसका जिक्र नहीं किया गया। इसमें और भी लोगों के लिप्त होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उपनिरीक्षक ठाकरे ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया है। 

और तीन लोगों ने की आत्महत्या
अंबाझरी के पांढराबोढ़ी निवासी सोनम अनिल नंदेश्वर (22) नामक युवती ने परिवार के सदस्य जब घर में नहीं थे, तो मौका देखकर सीलिंग फैन पर चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। यशोधरा नगर थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर निवासी रोहित सुरेश मेश्राम (30) ने भी िकसी कारण के चलते सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात में फांसी लगा ली। सुबह प्रकरण का खुलासा हुआ। लकड़गंज थाना क्षेत्र के छापरू नगर चौक स्थित गरोबा मैदान निवासी शंकर बबनराव नागमोते (36) नामक व्यक्ति ने भी िकसी कारण के चलते मंगलवार की दोपहर को फांसी लगा ली। विविध स्थानों पर घटित प्रकरणों को दर्ज िकया गया है, जांच जारी है।

भोजन के बाद गश खाकर गिरा मजदूर, मौके पर मौत
एमआईडीसी थानांतर्गत ईएलकेईएम साउथ एरिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भोजन करने के बाद मजदूर मोहन शाहू, श्रमिक नगर निवासी की अचानक तबीयत खराब हो गई। तत्काल उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी मृत्यु होने की पुष्टि की। संदेह है कि मोहन की मौत हार्ट अटेक से हुई है। आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है, जांच जारी है।

पिता से मारपीट अौर बेटे की हत्या का प्रयास
मौदा में पिता को पिटाई से बचाने दौड़े बेटे पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या का प्रयास किया। घायल का नाम देवसी जोगराणा (30) है। घायल देवसी के पिता रणु जोगराणा (60) खेड़ी कामठी निवासी की शिकायत पर आरोपी नत्थू चव्हाण, लक्ष्मण चव्हाण और वना चव्हाण खेड़ी निवासी पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी नत्थू चव्हाण और लक्ष्मण चव्हाण को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने मवेशियों को मारने की बात को लेकर रणु से विवाद किया और उनके साथ मारपीट की। यह देखकर उनका बेटा देवसी उन्हें बचाने दौड़ा, तो आरोपी नत्थू ने देवसी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या की कोशिश की।  रणु जोगराणा की शिकायत पर मौदा थाने के उपनिरीक्षक मोहोड़ ने तीनों आरोपियों पर धारा 307, 326, 34 के तहत मामला दर्ज किया।  पुलिस ने आरोपी नत्थू चव्हाण और लक्ष्मण चव्हाण को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उनका 16 जून तक पुलिस रिमांड हासिल किया है। मौदा पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Created On :   16 Jun 2021 3:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story