कर्ज से त्रस्त एक और किसान ने की आत्महत्या

Debt stricken farmer commits suicide
कर्ज से त्रस्त एक और किसान ने की आत्महत्या
अमरावती कर्ज से त्रस्त एक और किसान ने की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, मोर्शी  (अमरावती)। जिले में किसान आत्महत्या का सिलसिला जारी है।  बारिश और फसल की बर्बादी होने से किसानों पर संकट के बादल छाए हुए हैं। इसी बीच कर्ज से चिंतित  मोर्शी के अंबाडा निवासी अमोल निकम नामक किसान ने  घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
जानकारी के मुताबिक मोर्शी तहसील के अंबाडा निवासी अमोल श्रीकृष्ण निकम (40) के पास 15 एकड़ खेत था। उन्होंने खेत बुआई के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया व विविध शाखाओं से लगभग 5 से 6 लाख रुपए का कर्ज लिया था। लेकिन इस बार लगातार बारिश के चलते उनके खेत की पूरी फसल बर्बाद हो गई। लेकिन अमोल निकम ने फिर से खेत में बुआई की। परंतु ओलावृष्टि से खेत में पूरी तरह पानी होने के चलते फिर से फसल नष्ट हो गई। जबकि कर्ज चुकाने को लेकर संबंधित कंपनी व बैंक द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप परिजनों ने लगाया। ऐसे में चिंतीत होकर अमोल निकम ने शुक्रवार की दोपहर अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के तहत खेती के जरिए वह अपनी मां, पत्नी और बच्चों का पालनपोषण किया करते थे। इस मामले में पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

Created On :   12 Nov 2022 6:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story