कर्ज से त्रस्त किसान ने लगा ली फांसी

Debt-stricken farmer hanged himself
कर्ज से त्रस्त किसान ने लगा ली फांसी
अमरावती कर्ज से त्रस्त किसान ने लगा ली फांसी

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिले में किसानों के खुदकुशी का सिलसिला जारी रहने से यह चिंता का विषय बना हुआ है। इसी तरह बैंक से कर्ज लेने के पश्चात परेशान होकर वृद्ध किसान ने खुदकुशी करने का मामला समने आया है। जानकारी के मुताबिक किसान का नाम पोहरा बंदी निवासी मधुकर जयसिंह पवार (60) बताया गया है। मधुकर पवार ने खेती के व्यवसाय के लिए बैंक से कर्ज लिया था, लेकिन खेत की फसल बर्बाद होने से वह कर्ज चुकाना पवार के लिए मुश्किल हो रहा था। जिसके चलते वह हमेशा परेशान रहता था। सोमवार की शाम 6 बजे पवार ने गांव से थोड़ी दूरी पर एक खेत में जाकर फांसी लगाते हुए खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह यह मामला सामने आते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा करते हुए फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
 
 

Created On :   21 Sept 2022 3:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story