14 अप्रैल के बाद की परिस्थिति देखने के बाद लॉकडाउन पर फैसला

Decision on lockdown after seeing the situation after April 14
14 अप्रैल के बाद की परिस्थिति देखने के बाद लॉकडाउन पर फैसला
14 अप्रैल के बाद की परिस्थिति देखने के बाद लॉकडाउन पर फैसला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में 14 अप्रैल के बाद परिस्थिति को देखकर लॉकडाउन खत्म करने के बारे में उचित फैसला किया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह बात कही। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में प्रत्येक जिले में कोरोना वायरस की जांच सुविधा और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने, अनाज की आपूर्ति, लॉकडाऊन और कम्युनिटी किचन के संबंध में चर्चा हुई।  इस दौरान मंत्रियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जहां पर जल्द जांच शुरु करने की जरूरत है वहां यह काम प्राथमिकता से किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड के इस्तेमाल के संबंध में जिलाधिकारियों को अधिकार दिए गए हैं। सब्जी और अन्य जीवनावश्यक वस्तुओं की दुकानों के संबंध में स्थानीय स्तर पर फैसला लिया जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य भर में 5.50 लाख मजदूरों और स्थलांतरित व्यक्तियों को प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था की गई है। 

इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी 
बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में लागू किए गए तत्काल विभिन्न उपाय योजना, अधिसूचना व आदेश को मंजूरी दी गई। बैठक में 13 मार्च 2020 को अधिसूचना के जरिए लागू महामारी नियंत्रण कानून1897, 13 मार्च को मुख्य सचिव अजोय मेहता की अध्यक्षता में बनाई गई उच्च स्तरीय समिति, 14 मार्च को जारी महाराष्ट्र कोविड-19 उपाययोजना नियम 2020 अधिसूचना को मंजूरी दी गई। इसके अलावा भीड़ के कारण होने वाले संक्रमण को टालने के लिए विभिन्न उपाय योजना, आपत्कालीन परिस्थिति में दवाई और यंत्रसामग्री व उपकरण खरीद के लिए स्वास्थ्य सेवा आयुक्त तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के निदेशक,चिकित्सा शिक्षा विभाग व एफडीए विभाग के स्तर पर खरीद के लिए गठित की गई समिति को मंजूरी दी गई। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में स्वतंत्र विलगीकरण इमारत और कक्ष तैयार करने को भी मंजूरी दी गई। 
 
कोरोना वायरसः देश में सबसे अधिक मृत्यु दर महाराष्ट्र में 
महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना वायरस के 868 मरीज हैं। इसमें से 52 मरीजों की मौत हो गई। यह मृत्यु दर देश में सबसे अधिक यानि 5.99 है। मृतक 11 मरीजों में दूसरी किसी बीमारी का लक्षण नहीं था। मुंबई में सबसे अधिक 525 मरीज हैं। जबकि यहां 34 मरीजों की मौत हुई है। पुणे में 131 मरीज और 5 मृत्यु और ठाणे विभाग में 82 मरीज व 5 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों में 63 प्रतिशत पुरुष और 37 प्रतिशत महिलाएं हैं। महाराष्ट्र कि 11 करोड़ 19 लाख 66 हजार 637 जनसंख्या है। इसमें से 868 कोरोना वायरस के मरीज हैं। राज्य में प्रति 10 हजार जनसंख्या पर 0.077 मरीज हैं। राज्य में फिलहाल 3 लाख 2 हजार 795 एन-95 मास्क, 41 हजार 400 पीपीई किट, 10 हजार 317 आइसोलेशन बेड, 2 हजार 666 आईसीयू बेड और 1 हजार 317 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।

Created On :   7 April 2020 7:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story