- Home
- /
- मुंबई से शालीमार वाया नागपुर 4...
मुंबई से शालीमार वाया नागपुर 4 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय

डिजिटल डेस्क,नागपुर। रेल प्रशासन ने मुंबई से शालीमार वाया नागपुर 4 त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या-01255 लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई से 1 नवंबर व 5 नवंबर को (2 ट्रिप) रात्रि 10 बजे प्रस्थान करेंगी। तीसरे दिन सुबह 11.35 बजे शालीमार पहुंचेंगी। ट्रेन संख्या-01256 तीन व 7 नवंबर को (2 ट्रिप) शालीमार से दोपहर 3.35 बजे छूटेगी। तीसरे दिन सुबह 4.05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेंगी। ट्रेन संख्या-01255 मुंबई से दोपहर 1.05 बजे नागपुर पहुंचेगी। दोपहर 1.20 बजे शालीमार के लिए रवाना होगी। शालीमार से यह ट्रेन दोपहर 1.20 बजे नागपुर पहुंचेगी। 1.35 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। ट्रेन में एक एसी-1, एक एसी-2, 14 एसी-3 व 5 द्वितीय श्रेणी कोच उपलब्ध रहेंगे। पूर्णत: आरक्षित इन ट्रेन में बुकिंग 30 अक्टूबर से सभी आरक्षण केंद्रों से की जा सकती है।
Created On :   30 Oct 2021 7:51 PM IST