कुल्हाड़ी से वार कर समर्पित नक्सली की हत्या 

Dedicated Naxalite killed by hitting with an ax
कुल्हाड़ी से वार कर समर्पित नक्सली की हत्या 
गड़चिरोली कुल्हाड़ी से वार कर समर्पित नक्सली की हत्या 

डिजिटल डेस्क, एटापल्ली (गड़चिरोली)। पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए बंदूकधारी नक्सलियों ने शुक्रवार की देर रात एक आत्मसमर्पित नक्सली की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मृत व्यक्ति का नाम तहसील के मेंढरी गांव निवासी रामजी तिम्मा (40) है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2004 में रामजी तिम्मा नक्सली दलम में शामिल हुआ। वर्ष 2010 तक वह दलम में सक्रिय था। लेकिन नक्सली दलम में लगातार बढ़ रही समस्या के कारण उसने जिला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। विभाग ने आत्मसमर्पण योजना की नीति के अनुसार उसका पुनर्वसन किया, जिसके बाद वह अपने गांव मेंढरी में रहने लगा। इस बीच नक्सलियों का संदेह था कि, रामजी पुलिस के लिए कार्य कर रहा है।

 शुक्रवार की देर रात हालेवारा पुलिस मदद केंद्र के तहत आने वाले ग्राम मेंढरी में दर्जनों नक्सलियों ने प्रवेश किया, जिसके बाद रामजी के घर पहुंचकर उसे गांव के मुख्य चौराहे पर ले आये। इसके बाद नक्सलियों ने रामजी पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया और कुल्हाड़ी से वार कर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चे भी फेंके। इसके बाद नक्सली फरार हो गये। शनिवार की शाम को हालेवारा पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया।  
 

Created On :   16 May 2022 2:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story