- Home
- /
- अमरावती में वाहन की टक्कर से हिरण...
अमरावती में वाहन की टक्कर से हिरण की मृत्यु

By - Bhaskar Hindi |10 March 2022 8:59 AM IST
दुर्घटना अमरावती में वाहन की टक्कर से हिरण की मृत्यु
डिजिटल डेस्क, शिरजगांव कसबा(अमरावती)। शिरजगांव कसबा थाना क्षेत्र के अलमपुर फाटा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में एक हिरण की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक शिरजगांव थाना क्षेत्र के करजगांव मार्ग पर स्थित अलमपुर फाटा के निकट मंगलवार की रात 10 बजे के दौरान किसी अज्ञात वाहन के चालक ने अपनी गाड़ी लापरवाही से चलाते हुए सड़क पार कर रहे एक हिरण को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। घटना बुधवार को सुबह प्रकाश में आने पर वन विभाग के दल ने घटनास्थल पहंुचकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम कर उसे जला दिया। इस प्रकरण में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   10 March 2022 2:28 PM IST
Next Story