- Home
- /
- प्यास बुझाने गांव में पहुंचा हिरण,...
प्यास बुझाने गांव में पहुंचा हिरण, श्वानों ने किया घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आवारा श्वानों ने एक हिरण को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। हालांकि गांव वाले किसी तरह हिरण को बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने ही वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी रेस्क्यू करते हुए उसे नागपुर के ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर लाए। गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ रही है। वन्यजीव पानी के लिए गांव की ओर भाग रहे हैं। उमरेड के पास करांडला जंगल है, जहां बड़ी संख्या में वन्यजीव हैं। एक हिरण इसी जंगल से संभवत: पानी की तलाश में रविवार को उमरेड में दाखिल हो गया। आवारा श्वानों ने उसे घेर लिया। उनके आक्रमण से वह बुुरी तरह घायल हो गया। गांव वालों की नजर पड़ी, तो उन्होंने श्वानों को इससे दूर किया। साथ ही संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी को जानकारी दी। इसके बाद हिरण का रेस्क्यू कर इसे नागपुर लाया गया।
Created On :   9 March 2021 2:43 PM IST