दिल्ली में पानी की किल्लत, कांग्रेस ने शुरू किया जल सत्याग्रह

दिल्ली में पानी की किल्लत, कांग्रेस ने शुरू किया जल सत्याग्रह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी धरती का 72% हिस्सा पानी से घिरा हुआ है। मगर हमारी बदकिस्मती है कि इसमें से 97% पानी खारा है जो कि पीने योग्य नहीं है। भारत भी लगातार पानी की किल्लत से जूझ रहा है। देश के कई राज्यों में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे है। पानी की कमी की वजह से लोग सड़कों पर उतकर अपना गुस्सा भी दिखा रहे हैं। दिल्ली में भी पानी को लेकर हाहाकार मचा गया है। आलम ये है कि दिल्ली में पानी की कमी को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया हैं। वहीं कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने शहर में केजरीवाल सरकार के खिलाफ शुक्रवार को जल सत्याग्रह शुरू कर दिया है। पार्टी का यह जल सत्याग्रह 30 जून तक चलेगा। इसके तहत कांग्रेस नेता दिल्ली की रेगुलराइज कॉलोनी, अनाधिकृत कॉलोनी और गरीब बस्तियों सहित अन्य रहवासी क्षेत्रों में जा कर पानी की किल्लत को उजागर कर रहे हैं।

 

 

शुक्रवार को नई दिल्ली के आरके पुरम इलाके में कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष अजय माकन ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। अजय माकन ने कहा, पानी के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए केजरीवाल सरकार अलग-अलग तरीके अपना रही है। चुनाव में टैंकर माफिया का मुद्दा उठाने वाले केजरीवाल ने टैंकर ट्रैकिंग सिस्टम खत्म कर दिया। अनाधिकृत कॉलोनियों में, झुग्गी झोपड़ियों में पानी के लिए युद्ध जैसी स्थिति बन चुकी है। अजय माकन ने केजरीवाल को उनके आंदोलन के दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि आज दिल्ली में पानी के जो हालात हैं, अगर केजरीवाल अपने पुराने भाषण सुन लें तो उन्हें खुद शर्म आ जाएगी। 

 

Image result for Delhi Congress protests for acute shortage of water supply


बता दें कि देश के 54% हिस्से में रह रहे लोगों को पानी नहीं मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार ग्राउंड वाटर लेवल गिरता जा रहा है और अधिकतर जल स्त्रोत प्रदूषित हैं। 2030 तक नेशनल सप्लाई 50% नीचे गिर जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं अधिकतर स्थानों पर लोगों को पानी तो नसीब होता है मगर वो दूषित होता है। वर्ल्ड बैंक के अनुसार भारत में 12% कम्युनिकेबल डिसीज खराब पानी और साफ-सफाई की कमी की वजह से होती है। 

 

Related image

Created On :   1 Jun 2018 9:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story