दिल्ली नगर निगम उपचुनाव : AAP की शानदार जीत, BJP को झटका, एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा

delhi mcd election result 2021 delhi updates in hindi 
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव : AAP की शानदार जीत, BJP को झटका, एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव : AAP की शानदार जीत, BJP को झटका, एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा

नई दिल्ली । दिल्ली में पांच नगर निगम वार्डों के लिए हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती बुधवार सुबह शुरू हुई और आम आदमी पार्टी (आप) ने शानदार जीत हासिल की है। 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। आप के उम्मीदवार चार वार्डों -शालीमार बाग उत्तर, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी सी में जीत गए हैं। भाजपा ने 2017 के चुनाव में तीनों निगमों को जीता था, जबकि आप दूसरे स्थान पर रही थी। आम के कार्यकर्ता इस शानदार जीत के बाद नारे लगा रहे हैं कि आप कार्यकर्ताओं द्वारा नारे लगाए गए- "हो गया काम, जय श्री राम"। 

चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। आप वार्ड नंबर 32एन, (रोहिणी-सी), वार्ड नंबर 2-ई (त्रिलोकपुरी), वार्ड नंबर 8-ई (कल्याणपुरी) और वार्ड नंबर 62एन , (शालीमार बाग नॉर्थ) में आगे चल रही है। जबकि, वार्ड नंबर 41-ई (चौहान बांगर) में कांग्रेस आगे रही है।

आप को सभी पांचों वार्ड़ों में जीत का भरोसा था। 327 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था और 26 उम्मीदवार मैदान में थे। आप से धीरेंद्र, भाजपा से सियाराम कनौजिया और कांग्रेस से धर्मपाल मौर्य कल्याणपुरी वार्ड उपचुनाव में मुख्य उम्मीदवार हैं। 

त्रिलोकपुरी वार्ड में मुख्य मुकाबला आप के विजय कुमार, भाजपा के ओम प्रकाश गुगरवाल और कांग्रेस पार्टी के बाल किशन के बीच है। पांच नगर निगम वार्डों के लिए 50.86 प्रतिशत मतदान हुआ। शहर के दो नगर निकायों के पांच नगरनिगम वार्ड़ों में कुल 2,42,414 पात्र मतदाताओं में से 1,23,299 लोगों ने रविवार को वोट डाला था।

कल्याणपुरी से AAP के धीरेंद्र कुमार 7,259 वोटों से जीते हैं, उनका मुकाबला भाजपा के सियाराम से था। शालीमार बाग नॉर्थ से AAP की सुनीता मिश्रा ने 2,705 वोटों से जीत दर्ज की। सिर्फ एक वार्ड चौहान बांगड से कांग्रेस के जुबैर अहमद जीते हैं।

जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि "दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया। सबको बधाई। MCD में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब MCD में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं"। 

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जीत के बाद कहा कि,  5 में से 4 सीटें मिलना बहुत बड़ी जीत है। बीजेपी के 15 साल के शासन से दिल्ली की जनता तंग आ चुकी है और चाहती है कि झाड़ू लगाकर बीजेपी को नगर निगम से पूरी तरह साफ कर दिया जाए। अगले साल होने वाले नगर निगम चुनावों में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा। 

Created On :   3 March 2021 6:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story