नागपुर में नाइट हाल्ट करेंगे दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के विमान

Delhi, Mumbai and Kolkata planes will do night halts in Nagpur
नागपुर में नाइट हाल्ट करेंगे दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के विमान
नागपुर में नाइट हाल्ट करेंगे दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के विमान

डिजिटल डेस्क,नागपुर। एविएशन सेक्टर में गति देखने को मिल रही है। 25 अक्टूबर से दिल्ली, मुंबई के बाद अब कोलकाता का विमान भी नागपुर में नाइट हॉल्ट करेगा। पहले यह विमान कोलकाता से शाम को आकर रात में वापसी की उड़ान भरता था। अब यह विमान सुबह जाकर शाम को वापस आएगा।

25 अक्टूबर से विमान सेवा
मुंबई से इंडिगो का विमान क्रमांक 5377 रात 10.05 बजे नागपुर पहुंचेगा और अगले दिन सुबह क्रमांक 6404 बनकर 6.15 बजे मुंबई उड़ान भरेगा। यह उड़ान नियमित है। दिल्ली से इंडिगो का विमान क्रमांक 504 रात 10.15 बजे नागपुर आकर अगले दिन सुबह 6.45 बजे दिल्ली रवाना होगा। यह उड़ान भी नियमित है। इंडिगो का विमान क्रमांक 404 रात 10.25 बजे नागपुर पहुंचेगा और 403 क्रमांक से  अगले दिन सुबह 6.55 बजे उड़ान भरेगा। 31 अक्टूबर तक यह उड़ान सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को है। इसके बाद यह उड़ान प्रतिदिन रहेगी। इस बीच डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर से इंदौर और भुवनेश्वर की उड़ान पर ब्रेक लग गया है। यात्री नहीं मिलने से इन उड़ानों को रद्द किया गया है। 25 अक्टूबर से दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता, बंगलुरू, अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए विमान उपलब्ध होंगे।

Created On :   24 Oct 2020 4:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story