Coronavirus: दिल्ली में कम हुआ दूसरी लहर का असर, 24 घंटे में मिले 576 केस, 3 मरीजों की मौत

Delhi records 576 new coronavirus cases 103 more deaths
Coronavirus: दिल्ली में कम हुआ दूसरी लहर का असर, 24 घंटे में मिले 576 केस, 3 मरीजों की मौत
Coronavirus: दिल्ली में कम हुआ दूसरी लहर का असर, 24 घंटे में मिले 576 केस, 3 मरीजों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होता जा रहा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 576 नए कोविड मामले दर्ज किए गए, जो 17 मार्च के बाद सबसे कम है, जब राजधानी में एक दिन में 536 मामले और 3 मौतें हुई थीं। शहर की पॉजिटिविटी दर,पॉजिटिविटी नमूनों का अनुपात लगातार तीसरे दिन 1 प्रतिशत (0.78 प्रतिशत) से नीचे रहा। दिल्ली में पिछले तीन दिनों से 100 से कम मौतें हो रही हैं। बुधवार को, शहर में 103 लोगों की मौत हुई, जिससे शहर में अब तक हुई कुल मौतों की संख्या 24,402 हो गई।

दिल्ली में मंगलवार को 623 मामले और 62 मौतें हुई थीं, इसी तरह सोमवार को 648 नए मामले और 86 मौतें और रविवार को 946 नए संक्रमण और 78 मौतें हुईं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, सक्रिय कोविड मामले 10 हजार से कम (9,364) से कम हो गए हैं, जिनमें से 4,531 कोविड संक्रमित लोग घर पर आइसोलेट हैं।

दिल्ली में 19 अप्रैल से सख्त लॉकडाउन चल रही है और पिछले सप्ताह से रोजाना मामलों में लगातार गिरावट और पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम होने के कारण सरकार ने निर्माण और विनिर्माण इकाइयों को फिर से खोल दिया है, जबकि लॉकडाउन प्रतिबंधों को 7 जून तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लॉकडाउन के विस्तार की घोषणा करते हुए कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी को चरणबद्ध तरीके से अनलॉक किया जाएगा। राज्य प्रशासन इस सप्ताह के बाद दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के साथ शहर की कोविड स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का फैसला करेगा।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति
देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 33 हजार 136 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 2 लाख 31 हजार 397 मरीज ठीक भी हुए है। इस दौरान 3 हजार 205 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। फिलहाल देश में 17 लाख 89 हजार 437 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। देश में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण ने 2 करोड़ 83 लाख 6 हजार 971 लोग संक्रमित हो चुके है। वहीं, 2 करोड़ 61 लाख 71 हजार 112 लोगों इस बीमारी से स्वास्थ हो गए हैं। अब तक 3 लाख 35 हजार 115 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े covidindia19.org से लिए गए हैं।

Created On :   2 Jun 2021 11:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story