Coronavirus: दिल्ली में कोरोनावायरस से मौत का रिकॉर्ड टूटा, एक दिन में 131 लोगों की मौत

Delhi records 7,486 coronavirus cases; death toll reaches 7,943
Coronavirus: दिल्ली में कोरोनावायरस से मौत का रिकॉर्ड टूटा, एक दिन में 131 लोगों की मौत
Coronavirus: दिल्ली में कोरोनावायरस से मौत का रिकॉर्ड टूटा, एक दिन में 131 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना से एक दिन में हुई मौत के मामलों का रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले 24 घंटे में यहां 7486 नए केस सामने आए हैं और 131 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले दिल्ली सरकार के 12 नवंबर के हेल्थ बुलेटिन में 24 घंटे में 104 लोगों की मौत दर्ज हुई थी। कोरोना की इस खतरनाक स्थिति को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 503084 हो गई है। 7943 लोग इस वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 42458 एक्टिव केस हैं। इसी वजह से उप राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में होने वाली शादियों में मेहमानों की संख्या 200 की जगह सिर्फ 50 रखने के केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह पाबंदी कितने दिन के लिए होगी, यह साफ नहीं है।

वहीं अगर पूरे देश की बात की जाए तो  भारत अब दुनिया का 6वां देश है, जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।  सबसे अच्छी बात है कि 4 दिन के अंदर इस मामले में भारत चौथे से छठवें नंबर पर आया है। देश में हर दिन औसतन 6 हजार एक्टिव मरीज कम हो रहे। पिछले 2 महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में 5.70 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। 17 सितंबर को 10.17 एक्टिव मरीज थे, जो 17 अक्टूबर को घटकर 7.72 लाख और 17 नवंबर को 4.47 लाख हो गया।

Created On :   18 Nov 2020 6:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story