मैक्स हॉस्पिटल मामला: 6 दिन पहले जिसे डॉक्टर्स ने बताया था मृत, उसकी अब टूटी सांसे

Delhis Max Hospital case both child died due to negligence of doctors
मैक्स हॉस्पिटल मामला: 6 दिन पहले जिसे डॉक्टर्स ने बताया था मृत, उसकी अब टूटी सांसे
मैक्स हॉस्पिटल मामला: 6 दिन पहले जिसे डॉक्टर्स ने बताया था मृत, उसकी अब टूटी सांसे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के MAX हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से एक और बच्चे की जान चली गई। गौरतलब है कि यह वही बच्चा था जिसे मृत घोषित कर डॉक्टरों ने परिजनों को सौप दिया था। आपको बता दें कि डॉक्टरों ने बच्चो को मृत बताकर परिजनों को दे दिया था लेकिन वह जिन्दा था जिसके बाद उस बच्चे को पीतमपुरा के अग्रवाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बच्चे के नाराज परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया और मांग की कि जब तक आरोपी डॉक्टर पकड़ा नहीं जाता, वे शव नहीं लेंगे। हंगामे के आसार को देखते हुए हॉस्पिटल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। परिजनों ने हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान डॉक्टर केवल इलाज के नाम पर वसूली करते रहे लेकिन बच्चों की वास्तविक स्थिति नहीं बताई। उन्होंने कहा कि MAX हॉस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही के चलते ही उनके बच्चों की जान गई।

क्या है मामला
30 नवंबर को दोपहर मैक्स हॉस्पिटल मे वर्षा को जुड़वा बच्चे (एक लड़का और एक लड़की) पैदा हुए थे। उसमें से एक बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पूरा परिवार इस बात को सुनते ही सदमे में आ गया। इतने में ही डॉक्टरों की टीम ने दूसरे बच्चे को भी मृत घोषित कर दिया। बस फिर क्या था पूरे परिवार की खुशियां एक ही पल में गम में बदल गईं। जिसके बाद डॉक्टरों ने दोनों बच्चों के शव परिवार वालों को दे दिए। परिवार वाले कार में सवार होकर घर के लिए निकल गए जैसे ही कार मधुबन चौक तक पहुंची तो अचानक लड़के की सांसें चलने लगी और उसने पैर हिलाने शुरू कर दिए। जिसके बाद परिवार वालों ने तुरंत बच्चे को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत स्थिर बताई थी, और उसका इलाज शुरू कर दिया था। जबकि दूसरे बच्चे को मृत ही बताया। 

Created On :   6 Dec 2017 5:41 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story