- Home
- /
- बाढ़ की गंभीर स्थिति का स्थायी निदान...
बाढ़ की गंभीर स्थिति का स्थायी निदान और स्थलांतरित लोगों के लिए बने स्मार्ट सिटी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सांगली से सांसद संजय काका पाटील ने बुधवार को केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात कर जिले में बाढ़ की गंभीर स्थिति का स्थायी निदान और बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर स्मार्ट सिटी बनाने की मांग की। जिले में बाढ़ की स्थिति के संबंध में सांसद पाटील ने केन्द्रीय मंत्री और स्मार्ट सिटी मिशन के निदेशक एवं सह-सचिव कुणाल कुमार को एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही जिले में आई बाढ़ की गंभीर स्थिति और इसे रोकने के स्थायी उपाय पर भी चर्चा की। सांसद पाटील ने मुलाकात के बाद बताया कि मंत्रालय के अधिन राष्ट्रीय नगरीय विकास संस्था की ओर से जिले की बाढ़ परिस्थिति का शीघ्र जायजा लिया जायेगा और उस हिसाब उपाय किए जाने के बारे में आश्वस्त किया गया है। सांसद ने कहा कि सांगली जिले में आयी बाढ़ से कृष्णा नदी के किनारे बसे तकरीबन 70 हजार परिवारों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने तत्काल कदम उठाए जाने के चलते कईयों की जाने बच गई है।
Created On :   4 Aug 2021 7:37 PM IST