विदर्भ राज्य की मांग को लेकर केंद्रीय कार्यालय संकुल के सामने प्रदर्शन

Demonstration in front of central office complex demanding Vidarbha state
विदर्भ राज्य की मांग को लेकर केंद्रीय कार्यालय संकुल के सामने प्रदर्शन
नारेबाजी विदर्भ राज्य की मांग को लेकर केंद्रीय कार्यालय संकुल के सामने प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विदर्भ राज्य निर्माण की मांग को लेकर सेमिनरी हिल्स स्थित केंद्रीय कार्यालय संकुल के सामने प्रदर्शन किया गया। विदर्भ राज्य आंदोलन समिति की ओर से नारेबाजी की गई। शुक्रवार को इस प्रदर्शन में नागपुर के अलावा विदर्भ के सभी जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। विदर्भवादी नेता वामनराव चटप ने कहा कि विदर्भ राज्य निर्माण के आंदोलन को तेज करने का समय आ गया है। 7 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने चलो दिल्ली का नारा लगाया। कहा गया कि 2023 तक विदर्भ राज्य लेकर रहेंगे। वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पोहरे ने इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। प्रदर्शन में जय िवदर्भ पार्टी के अध्यक्ष अरुण केदार, पूर्व पुलिस महासंचालक प्रबीरकुमार चक्रवर्ती, नीरज खांदेवाले, घनश्याम फुसे, प्रभाकर कोडबत्तूनवार, अविनाश काकडे, नितीन रोंघे, वीणा भोयर, उल्हास कोटमकर, राजेंद्र आगरकर, अरुण मुनघाटे, रमेश गजभिये, नासिर शेख, किशोर दहेकर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। 

Created On :   12 March 2022 5:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story