महज 5 हजार रुपए में घर चलाने को मजबूर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Demonstration of Anganwadi workers, 7 point demand including honorarium
महज 5 हजार रुपए में घर चलाने को मजबूर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
महज 5 हजार रुपए में घर चलाने को मजबूर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

डिजिटल डेस्क,कटनी। मानदेय समेत 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय में वृद्धि, शासकीय सेवकों जैसे बीमा, पेंशन को लेकर कलेक्ट्रेट के मेन गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोबाइल एप में हाजिरी दर्ज कराने का भी विरोध किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि गांव में लाइट बंद होने से मोबाइल के चार्जिंग में समस्या आ रही है। साथ ही उन्हें महज 5 हजार रुपए में घर चलाना पड़ रहा है। इस महंगाई के दौर में जीवन यापन करना कठिन हो गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

बारिश के बीच कलेक्ट्रेट के मेन गेट में धरना देकर आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ज्ञापन नही लेने से भड़क गईं। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के गेट में एकत्रित होकर नारेबाजी शुरू कर दी। गेट में नारेबाजी और प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर अफसर ज्ञापन लेकर उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में विजयराघवगढ़, बरही, कैमोर और बड़वारा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं शामिल हैं। 

सरकार की योजना के तहत जिले के विजयराघवगढ़, बरही और बड़वारा तहसील की 820 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निशुल्क स्मार्ट फोन प्रशासन ने वितरित किये हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीष सेठ ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुपोषण समेत अन्य जानकारियों को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए मोबाइल फोन वितरित किया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नि:शुल्क डाटा भी दिया जा रहा है। यदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मोबाइल में नेट की समस्या है, तो वे कई दिनों तक ऑफ लाइन लोक सेवक एप में हाजिरी दर्ज करा सकती हैं।

Created On :   11 July 2017 10:31 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story