नागपुर शहर के पॉश इलाकों में ही डेंगू का डेरा

Dengue camp in the posh areas of Nagpur city
नागपुर शहर के पॉश इलाकों में ही डेंगू का डेरा
नागपुर शहर के पॉश इलाकों में ही डेंगू का डेरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए मनपा ने डेंगू मच्छरों के उत्पत्ति स्थलों की जानकारी ली, तो यह सामने आया कि झोपड़पट्टी के मुकाबले शहर के पॉश इलाकों में ही डेंगू पैर पसार रहा है। जनवरी से जुलाई अंत तक शहर में 297 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले। 1 से 28 जुलाई तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शहर में 199 व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिले। हनुमान नगर और नेहरू नगर जोन में सर्वाधिक 32-32 डेंगू पॉजिटिव मिले। सतरंजीपुरा जोन में 31, धरमपेठ जोन 27, लक्ष्मी नगर जोन में 25 नमूनों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। गांधीबाग जोन 12, लकड़गंज जोन 12, आशी नगर जोन 10 और मंगलवारी जोन में पॉजिटिव का आंकड़ा 9 रहा।

5929 उत्पत्ति स्थल मिले
डेंगू की रोकथाम के लिए 16 जुलाई से शहर में सर्वेक्षण की शुरुआत की गई। 98006 घरों का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण दौरान 5929 डेंगू के उत्पत्ति स्थल मिले, जिसमें 5408 कूलर में डेंगू के लार्वा पाए गए। 

38340 कूलर की जांच
मलेरिया व फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी दीपाली नासरे ने बताया कि कूलर में डेंगू के लार्वा सर्वाधिक मिलने से जांच उसी पर केंद्रित की गई है। 38 हजार 340 कूलर की जांच की गई, जिसमें से 5408 कूलर में डेंगू के लार्वा मिले। 2329 कूलर खाली कराए गए। 11478 कूलर में 1 प्रतिशत टेमिफॉस सोल्यूशन और 21489 कूलर में डिफ्लूबेंजुरोम औषधि डालकर लार्वा नष्ट किए गए। 5044 कूलर में गप्पी मच्छलियां छोड़ी गईं। 

Created On :   6 Aug 2021 2:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story