डेंगू के हॉट स्पॉट 210 कूलर निकले ,124 लोगों के सैंपल संदिग्ध मिले

Dengue hot spots 210 coolers turned out, samples of 124 people found suspicious
डेंगू के हॉट स्पॉट 210 कूलर निकले ,124 लोगों के सैंपल संदिग्ध मिले
डेंगू के हॉट स्पॉट 210 कूलर निकले ,124 लोगों के सैंपल संदिग्ध मिले

डिजिटल डेस्क,नागपुर। शहर में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वेक्षण में अधिकांश घरों में कूलर डेंगू के हॉट स्पॉट बनने की जानकारी सामने आई है।  मनपा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में 8,325 घरों का सर्वेक्षण किया। 365 घरों में डेंगू के लार्वा पाए गए, जिसमें 210 कूलरों का समावेश है। नेहरू नगर जोन में सर्वाधिक 91 कूलर में डेंगू का लार्वा मिलने की मनपा स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मिली है। 

201 लोगों के सैंपल प्रयोगशाला भेजे
सर्वेक्षण दौरान 124 लोग डेंगू संदिग्ध मिले। 201 लोगों के रक्त नमूने और 27 लोगों के रक्तजल नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। घरों की जांच दौरान 2,646 कूलरों की जांच की गई,। मनपा की टीम ने 509 कूलर खाली कराए। 884 कूलर में 1 प्रतिशत टेमिफॉस सोल्यूशन और 943 कूलरों में 2 प्रतिशत डिफ्लूबेंजुरोम गोलियां डाली गईं। 310 कूलर में गप्पी मछलियां छोड़ी गईं। 

नेहरू नगर व धंतोली में 2,565 घरों का सर्वेक्षण
डेंगू प्रभावित नेहरू नगर और धंतोली जाने में घरों का सर्वाधिक सर्वेक्षण किया गया। नेहरू नगर जोन में 1,542 और धंतोली जोन में 1,023 घरों का सर्वेक्षण किया गया। नेहरू नगर जोन में 156 घरों में डेंगू का लार्वा िमला। 729 कूलरों की जांच करने पर 91 कूलरों में डेंगू के लार्वा मिलने की पुष्टि हुई है। 

Created On :   4 Aug 2021 4:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story