- Home
- /
- आज से मध्यप्रदेश में 5 दिनों तक...
आज से मध्यप्रदेश में 5 दिनों तक नहीं होंगे जनता के काम, रेवेन्यू ऑफिसर हड़ताल पर

डिजिटल डेस्क,भोपाल। बीते दिनों मध्यप्रदेश के मंदसौर में पुलिस की गोली से मारे गए 7 किसानों की मौत का ठीकरा राजस्व कर्मचारियों पर फूटने से उनमें सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। राजस्व कर्मचारियों का कहना है कि इस मामले में हमारी कोई गलती नहीं है जबकि शिवराज सरकार हमें दोषी ठहरा रही है। इसे लेकर राजस्व कर्मचारी आज से तीन दिन तक हड़ताल पर रहेंगे। जबकि शनिवार और रविवार को दफ्तर बंद रहने से पांच दिनों तक कोई काम काज नहीं होगा। जिससे कि विभाग में काम कराने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
क्या कहता है राजस्व विभाग ?
इस मामले पर राजस्व विभाग इसे अपनी विफलता न मानकर शासन की विफलता मानता है। राजस्व विभाग का कहना है कि, "फसल खरीदी योजना का क्रियानवयन संबधित विभाग द्वारा सही रूप से नहीं किया जाना, खरीदी फसलों का सही समय पर भुगतान न किया जाना है। जिसका स्वतः प्रमाण है कि विभिन्न किसान संगठनों/ महासभाओं द्वारा शासन को समय पर सौंपे गए ज्ञापन में राजस्व विभाग का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।"
Created On :   5 Sept 2017 11:28 PM IST