- Home
- /
- लोगों को धमकाकर वसूली करने वाले...
लोगों को धमकाकर वसूली करने वाले आरोपी की येरवड़ा जेल में रवानगी

डिजिटल डेस्क,नागपुर। शहर के एक अवैध साहूकार के खिलाफ एमपीडीए कानून के तहत पुलिस आयुक्त ने शिकंजा कसा है, उसकी नागपुर से येरवड़ा की जेल में रवानगी की गई है। आरोपी कुख्यात बदमाश संजय रामूजी फातोडे (47) रामनगर पांढराबोढ़ी निवासी है। उसके खिलाफ अवैध साहूकारी, वसूली, किसी के भी घर में अवैध कब्जा करना, जान से मारने की धमकी, चोरी, डकैती आदि प्रकरण थानों में दर्ज हैं। उसकी अापराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के इरादे से वर्ष 2014 में उसके खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई की गई थी। इसके बाद वर्ष 2017 में उसे शहर और ग्रामीण क्षेत्र से तड़ीपार किया गया था। इसके बाद भी संजय के अापराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ। अभी तक उसके खिलाफ 9 प्रकरण दर्ज हैं।
संजय की आपराधिक गतिविधियों के चलते अंबाझरी थाने के निरीक्षक नरेंद्र हिवरे ने उसके खिलाफ एमपीडीए कानून के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव परिमंडल क्र.2 की उपायुक्त विनीता साहू को भेजा था। इसके बाद यही प्रस्ताव पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार, अपर आयुक्त सुनील फुलारी, उपायुक्त गजानन राजमाने को भेजा गया। प्रकरण की गंभीरता से एमपीडीए कानून के तहत संजय को सुरक्षा कारणों से नागपुर के बजाय पुणे की येरवड़ा जेल में भेजने का निर्णय लिया गया।
Created On :   18 March 2021 1:13 PM IST