भंडारा में पुरानी रंजिश में ली उपसरपंच की जान

Deputy Sarpanch died in old enmity in Bhandara
भंडारा में पुरानी रंजिश में ली उपसरपंच की जान
हत्या भंडारा में पुरानी रंजिश में ली उपसरपंच की जान

डिजिटल डेस्क, भंडारा।  जिले की भंडारा तहसील के दवड़ीपार (बेला) गांव में पुराने विवाद में उपसरपंच तथा शिवसेना के विभाग प्रमुख की हत्या कर दी। शुक्रवार की रात वारदात कां अंजाम दिया गया।   घटनास्थल पर तत्काल भंडारा पुलिस ने पहुंचकर  हमलावरों को कब्जे में लिया गया।  मृतक उपसरंपच का नाम  दिनेश बांते (37)  है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश बांते का ग्राम के पूर्व पुलिस पाटील मते के परिवार के साथ आपसी रंजिश थी। इस पुराने विवाद के चलते शुक्रवार को दोनों के परिवार में विवाद हुआ। इस दौरान दिनेश को मते परिवार के लोगों ने लकड़ी से पिटा। सिर पर चोट लगने से दिनेश बुरी तरह से जख्मी हो गया। रक्त बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भंडारा पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक सुभाष बारसे दल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ हमलावरों को कब्जे में लिया गया। मृत दिनेश को जिला अस्पताल लाया गया।  घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिवार में पत्नी, एक 12 वर्ष का तथा एक नौ वर्ष का बेटा है। 

 


 

Created On :   27 Nov 2021 8:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story