खुदको मुख्यमंत्री का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बता फाइव स्टार होटल को लगाया चूना

Describing himself as Additional CS of CM, arrested fraud with five star hotel
खुदको मुख्यमंत्री का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बता फाइव स्टार होटल को लगाया चूना
खुदको मुख्यमंत्री का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बता फाइव स्टार होटल को लगाया चूना

डिजिटल डेस्क, पुणे। खुद को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बताकर फाइव स्टार होटल प्रबंधन के साथ धोखाधड़ी करने वाले पर शिकंजा कसा है। जिसने प्रवीण परदेसी नाम बताकर मंगलदास रोड पर स्थित एक फाइव स्टार होटल में धोखाधड़ी की थी। मामले में कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन ने मुंबई के प्रसिद्ध व्यवसायी सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। 

आदित्य अशोक जोगानी उम्र 39 रहवासी मुंबई को गिरफ्तार किया गया। जबकि मुंबई के प्रसिद्ध उद्योजक की जानकारी पुलिस द्वारा दी जा रही है।  मामले में सचिन डिडोलकर ने शिकायत दायर करवाई है। डिडोलकर होटल में कमर्शियल डायरेक्टर के रुप में कार्य करते हैं। खुद को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी प्रवीण परदेसी बताकर आदित्य जोगानी, मानव शाह, नवीन शाह और गीता शाह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 

आरोपी ने जनवरी 2018 से अबतक फाइव स्टार होटल से ईमेल द्वारा संपर्क किया और उनका विश्वास हासिल किया। आरोपी ने होटल के रिसेप्शन में सरकारी अधिकारी नहीं होने के बावजूद फायदा उठाकर शिकायतकर्ता से संपर्क किया। खुद की और उसके बाकी साथियों के रहने और खाने की सुविधा होटल में करवाई। सभी वीआईपी सर्विस का लाभ लेकर होटल का बिल नहीं चुकाया। करीबन 95 हजार 900 रुपए का बिल नहीं भरकर धोखाधड़ी की।

 

Created On :   7 Oct 2018 8:52 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story