विकास ही सबसे बड़ा आधार, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर

Development is the biggest basis, emphasis on developing infrastructure
विकास ही सबसे बड़ा आधार, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर
विकास ही सबसे बड़ा आधार, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  विभागीय आयुक्त प्राजक्ता लवंगारे वर्मा ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने पर जोर दिया और कहा कि अगर इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत रहा तो लोग जुड़ेंगे। साथ ही कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर काम करना चाहिए। किसानों के जमीन से संंबंधी रिकार्ड अपडेट किए जाएंगे। 

विदर्भ में पहली बार काम करने का मौका : विभागीय आयुक्त श्रीमती वर्मा ने दैनिक भास्कर के संपादकीय विभाग से चर्चा के दौरान कहा कि आम लोगों के काम समय पर होने चाहिए आैर इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मियों को समय पर आकर काम करना होगा। विदर्भ में पहली बार काम करने का मौका मिला है। विदर्भ के बैकलाग की भी जानकारी ली है। 

तीसरी लहर की रोकथाम : कोविड की चुनाैती बनी हुई है। तीसरी लहर की रोकथाम के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य सेवा मजबूत की जा रही है, लेकिन कोविड के कारण दैनिक कार्य प्रभावित न हो, इसका सभी को ध्यान रखना होगा। 
नजूल की जमीन व झुड़पी जंगल : वन अधिकार कानून के तहत वनों में रहनेवाले आदिवासियों को वन जमीन का अधिकार दिया जाएगा। नजूल की जमीन व झुड़पी जंगल के काफी मामले हंै। इसकी गहराई में जाकर काम करने की जरूरत है। 

योजनाओं पर अमल जरूरी : नागपुर विभाग में काफी वनस्पतियां मौजूद हैं। इसका उपयोग हो सकता है। लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। किसानों के जमीन के रिकार्ड अपडेट किए जा रहे हैं। केंद्र के जलजीवन मिशन को घर-घर तक पहुंचाना है। योजनाआें पर बारीकी से अमल हुआ, तो बहुत कुछ किया जा सकता है। 

ग्राम सभा पर जोर : विभागीय आयुक्त श्रीमती वर्मा ने ग्राम सभा पर जोर दिया। उनका कहना है कि बहुत सी समस्या लोगों के बीच जाकर समझने से भी दूर हो सकती है। मस्टर अपडेट नहीं रहने से भी लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पाता। असंगठित क्षेत्र में काम करनेवाली महिलाआें को मातृत्व अवकाश का लाभ मिलना चाहिए। 

आफिसर्स क्लब में मिल सकेगी सदस्यता : आफिसर्स क्लब में अन्य लोगों को भी सदस्य बनाया जा सकेगा। इस क्लब को आैर विकसित किया जाएगा। अधिकारियों को भी ‘फिट’ रहना चाहिए।  जिला क्रीड़ा केंद्रों को भी विकसित किया जाएगा। 
 

Created On :   28 July 2021 10:38 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story