- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Development of nagpur 500 crore approved for metro and smart city
दैनिक भास्कर हिंदी: बजट में नागपुर के विकास को गति देने का प्रयास, मेट्रो व स्मार्ट बनाने मिले 500 करोड़

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य सरकार ने वर्ष 2019-20 के अंतरिम बजट में नागपुरवासियों को राहत दी है। राज्य सरकार ने बजट में नागपुर महामेट्रो सहित नागपुर स्मार्ट सिटी सहित बिजली ग्राहकों पर आकर्षित किया गया है। सरकार ने नागपुर मेट्रो रेल के लिए 300 करोड़ रुपए दिए हैं, जबकि नागपुर स्मार्ट सिटी योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान करने की जानकारी है। इसी तरह विदर्भ सहित अन्य क्षेत्रों में औद्योगिक ग्राहकों को अगले पांच साल तक बिजली दरों में छूट देने का निर्णय लिया गया है। हालांकि नागपुर सहित विदर्भवासियों को बजट से अनेक उम्मीदें थीं, लेकिन अंतरिम बजट होने से सरकार अनेक घोषणाओं को अमलीजामा नहीं पहना सकी। शहर में चल रहे मेट्रो के काम के लिए यह निधि मिलने से विकास को गति मिलने की उम्मीद की जा रही है।
राज्य के अन्य 8 शहरों के लिए 2400 करोड़ दिए
राज्य सरकार का बजट होने से नागपुरवासियों की नजरें टिकी थीं। चुनावी वर्ष होने और केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अनेक ड्रीम प्रोजेक्ट नागपुर में शुरू होने से उम्मीदें ज्यादा बढ़ गई थीं, लेकिन अंतरिम बजट के कारण सरकार इसे पूरा नहीं कर पाई। फिर भी नागपुर महामेट्रो प्रोजेक्ट, स्मार्ट सिटी को बजट से निधि देने की कोशिश की गई। नागपुर सहित महाराष्ट्र की 8 स्मार्ट सिटी के लिए सरकार ने 2400 करोड़ रुपए दिए हैं। इसमें से नागपुर को करीब 200 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। बजट में अभी तक यह निधि स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसी तरह नागपुर मेट्रो के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में 300 करोड़ रुपए दिए गए हैं। नागपुर के लिए आरई हाइक में 160 करोड़ रुपए और पुणे के लिए 342.77 करोड़ रुपए का आवंटन किया है। नागपुर के लिए 300 करोड़ रुपए में से इक्विटी के रूप में 200 करोड़ रुपए और केंद्रीय करों (सीटी) के लिए सब-ऑर्डिनेट डेट (एसडी) के रूप में 100 करोड़ रुपए शामिल हैं।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर स्टेशन पर पकड़ा 2 लाख का गांजा
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर शहर में शीघ्र बनेंगे तीन और नए थाने
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर के इतवारी से केलोद के बीच दौड़ी ट्रेन, लोगों ने जमकर किया स्वागत
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर आयकर टीम का छिंदवाड़ा सहित जलगांव में छापा, कार्रवाई जारी
दैनिक भास्कर हिंदी: तीन साल से नागपुर में सेंधमारी कर रहा अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया, 25 लाख का माल बरामद