इंदौर से जुड़े बिल्डर देवेन शाह हत्या मामला, गिरफ्तार आरोपी को 29 तक हिरासत

Devendra Shah murder case linked with Indore, opened in investigation
इंदौर से जुड़े बिल्डर देवेन शाह हत्या मामला, गिरफ्तार आरोपी को 29 तक हिरासत
इंदौर से जुड़े बिल्डर देवेन शाह हत्या मामला, गिरफ्तार आरोपी को 29 तक हिरासत

डिजिटल डेस्क, पुणे। बिल्डर देवेन शाह हत्या मामले के तार मध्यप्रदेश के इंदौर तक जुड़े हैं। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान गिरफ्तार एजेंट को कोर्ट ने 29 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया। गौरतलब है कि 13 जनवरी को प्रभात रोड़ स्थित सायली अपार्टमेंट के पार्किंग में बिल्डर शाह पर दो अज्ञात हत्यारों ने गोलियां चलाकर उनकी हत्या की थी।

घटना के आठ दिन बाद 21 जनवरी को पुलिस ने रविंद्र सदाशिव चोरगे, उम्र 41 साल निवासी माणिकबाग, सिंहगड़ रोड को जलगांव स्थित होटल से गिरफ्तार किया था। उसका साथी राहुल शिवतरे अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। दोनों जमीन खरीदी-बिक्री व्यवसाय में एजेंट के तौर पर काम करते थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों इंदौर गए थे। उसके बाद शिवतरे दूसरी जगह निकल गया था, तो चारेगे जलगांव आ गया।

ये है पूरा मामला
परिमंडल 1 के पुलिस उपायुक्त बसवराज तेली ने बताया कि शाह की हत्या क्यों की गई, इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन जब पता चला कि केस के तार इंदौर से जुड़े हैं, तो मामले की जांच को लेकर और सावधानी बरती गई। तांकि जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सके। पड़ताल में पता चला कि एक शख्स शाह के संपर्क में था। लेकिन पिछले कई दिनों से उसके लापता होने की जानकारी मिली। हालांकि वो शख्स भी एजेंट ही है।

पुलिस उसे ढूंढ रही है। दूसरी ओर शाह ने जिन लोगों से व्यवहार किया था, उनसे भी पूछताछ चल रही है। शाह 15 साल पहले मुंबई में रहते थे। वहां किसी बड़े गुंडे का नाम बताकर शाह से लेनदेन कराया गया, इसकी जानकारी पुलिस को मिली है। जिसके आधार पर जांच चल रही है। पैसों के व्यवहार को लेकर भी हत्या करने का अनुमान पुलिस द्वारा लगाया जा रहा है। मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही हत्या की सही वजह सामने आएगी। 

 

Created On :   22 Jan 2018 7:35 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story