धरमपुर पुलिस ने दो स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार 

Dharampur police arrested two permanent warrantees
धरमपुर पुलिस ने दो स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार 
पन्ना धरमपुर पुलिस ने दो स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क,पन्ना। धरमपुर थाना पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र से सूचना मिलने पर कार्यवाही करते हुए दिनांक ०४ मार्च को ०५ साल से फरार एक स्थाई वारंटी एवं ०५ मार्च को ०४ प्रकरणों में फरार एक स्थाई वारंटी की गिर$फ्तारी की गई। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार थाना क्षेत्र के स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी धरमपुर श्रीकृष्ण मावई द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस टीम तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है थाना प्रभारी दिनांक ०४ मार्च को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि विशेष न्यायालय पन्ना के प्रकरण में 05 साल से लगातार फरार चल रहा स्थाई वारंटी रामनगर तिगैला में साधन के इंतजार में खडा हुआ है। सूचना पर रामनगर तिगैला से स्थाई वारन्टी को गिर$फ्तार  किया गया इसी प्रकार दिनांक 05 मार्च को थाना धरमपुर के 04 प्रकरणों में वांछित स्थाई वारंटी को उसके घर ग्राम धरमपुर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों स्थाई वारंटियों को न्यायालय पेश किया गया जिन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी धरमपुर श्रीकृष्ण मावई, सहायक उपनिरीक्षक आर.पी. नामदेव, प्रधान आरक्षक अरूण सिंह, आरक्षक प्रदीप हरदैनिया, रोहित शिवहरे, भूरी सिंह गुर्जर, शुभम शुक्ला, नीरज प्रजापति, अजय पटेल व सायबर सेल टीम पन्ना सराहनीय भूमिका रही।

Created On :   7 March 2023 12:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story