- Home
- /
- धर्माधिकारी बने महाराष्ट्र सरकार के...
धर्माधिकारी बने महाराष्ट्र सरकार के मुख्य वकील

By - Bhaskar Hindi |3 Sept 2022 9:19 AM IST
नागपुर धर्माधिकारी बने महाराष्ट्र सरकार के मुख्य वकील
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर के अधिवक्ता सिद्धार्थ धर्माधिकारी को महाराष्ट्र सरकार ने देश की सर्वोच्च अदालत में पैरवी करने के लिए अपना मुख्य सरकारी वकील नियुक्त किया है। वो एड. राहुल चिटणिस की जगह लेंगे। गौरतलब है कि सिद्धार्थ डॉ. अभय और डॉ. चारू धर्माधिकारी के बेटे हैं। नागपुर में कानून की पढ़ाई के बाद उन्होंने वर्ष 2011 से 17 तक नागपुर खंडपीठ में वरिष्ठ अधिवक्ता सुबोध धर्माधिकारी के पास वकालत की। इसके बाद वो दिल्ली शिफ्ट हो गए और सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर नाफडे के मार्गदर्शन में काम करने लगे। उन्होंने देश के पूर्व अटर्नी जनरल मुकुल रोहतगी के पास भी 2 वर्ष काम किया है। सिद्धार्थ की नियुक्ति से नागपुर के विधि वर्ग में खुशी की लहर है।
Created On :   3 Sept 2022 2:49 PM IST
Next Story