मंडला पहुंचे दिग्विजय सिंह, कहा- यहीं मिली थी नर्मदा यात्रा की प्रेरणा

Digvijay singh reach mandla ghat during narmada parikrama yatra
मंडला पहुंचे दिग्विजय सिंह, कहा- यहीं मिली थी नर्मदा यात्रा की प्रेरणा
मंडला पहुंचे दिग्विजय सिंह, कहा- यहीं मिली थी नर्मदा यात्रा की प्रेरणा

डिजिटल डेस्क मंडला। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा मंडला पहुंच गई है। सुबह गाजीपुर से यात्रा रवाना होकर रेस्ट हाउस पहुंची। यहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चर्चा के दौरान कहा कि इसी रेस्ट हाउस में नर्मदा पैदल परिक्रमा यात्रा की अनुभूति हुई थी। उसी जगह उसी कमरे में रूका हूं। जिससे मैं आनंदित हूं। नर्मदा मैया की कृपा से मंडला तक की यात्रा निर्विघ्न संपन्न हुई। यहां से डिंडौरी और अमरकंटक पैदल यात्रा जाएगी। उन्होंने नर्मदा संरक्षण पर कहा कि नर्मदा का बहाव लगातार कम होता जा रहा है। अरब सागर में नर्मदा का पानी खारा हो गया है। नर्मदा में रेत का अवैध उत्खनन और जंगलों की कटाई से नर्मदा की जल धारा कम होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि नर्मदा संरक्षण के लिए न्यूनतम बहाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए। नर्मदा में सिंचाई, बिजली और बाढ़ नियंत्रण के उपकरण स्थापित हो लेकिन न्यूनतम बहाव होना जरूरी है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस यात्रा के बाद नर्मदा संरक्षण के लिए प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर से दक्षिण तट में नर्मदा परिक्रमावासियों को गुजरात में कीचड़ से होकर निकलना पड़ रहा है। नर्मदा सेवा यात्रा के लिए नर्मदा पथ का होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि अरब सागर में नर्मदा परिक्रमा के दौरान नर्मदा परिक्रमावासियों को लाईफ जैकिट नहीं पहनाई जाती। इससे दुर्घटना भी हो चुकी है। नरसिंहपुर के 18 नर्मदा परिक्रमावासी डूब गए थे। परिक्रमा के बाद इन सभी बातों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया जाएगा। नर्मदा परिक्रमा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पत्नि अमृता सिंह, लक्ष्मण सिंह और पूर्व सांसद रामेश्वर निखरा साथ चल रहे है।
जगह-जगह हुआ स्वागत
नर्मदा परिक्रमा यात्रा के शहर में प्रवेश करते ही स्वागत के लिए लोग उमड़ पड़े। कटरा से ही स्वागत का दौर शुरू हो गया। कटरा और बिझिंया के बीच एक दर्जन जगह पूर्व मुख्यमंत्री और नर्मदा परिक्रमा यात्रा का स्वागत किया गया। यहां बिझिंया में भी लोक नृत्य दल ने भी परिक्रमा यात्रा की अगुवाई की। रेस्ट हाउस में भी सोनशाय के नृत्यक दल द्वारा लोक सांस्कृतिक की छंटा बिखेरी गई। नृत्यक दल को पूर्व मुख्यमंत्री ने खुश होकर पुरस्कृत भी किया।
रपटा घाट में की महाआरती
नर्मदा परिक्रमा यात्रा में जिला मुख्यालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महाआरती की है। शाम के समय रपटा घाट में आयोजित महाआरती में दिग्विजय सिंह सपत्नि के साथ शामिल हुए। यहां महाआरती के दौरान रामेश्वर नीखरा पूर्व सांसद, नारायण प्रसाद पूर्व सांसद, लक्ष्मण सिंह पूर्व सांसद, संजय सिंह पूर्व सांसद अमेठी, अलोक मिश्रा जबलपुर, डॉ. अलोक चंसौरिया, राशिद सेल सिद्धकी, विश्रु शंकर पटेल, जगत बहादुर अन्नू जबलपुर, वीरेन्द्र चौबे, विश्वेश्वर भगत पूर्व सांसद, अशोक सरसवार पूर्व विधायक, संजय उइके विधायक बैहर समेत सैकड़ों की संख्या में श्रृद्धालु, परिक्रमावासी और साधु संत मौजूद रहे।

 

Created On :   20 Feb 2018 9:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story