दिग्विजय सिंह बताये कि उनका दुर्दांत अपराधियों से क्या संबंध है- वीडी शर्मा

Digvijay Singh should tell what is his relation with the dreaded criminals - VD Sharma
दिग्विजय सिंह बताये कि उनका दुर्दांत अपराधियों से क्या संबंध है- वीडी शर्मा
मध्य प्रदेश दिग्विजय सिंह बताये कि उनका दुर्दांत अपराधियों से क्या संबंध है- वीडी शर्मा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है और कहा कि राधौगढ़ किले से लगे गांव के लोग किसके संरक्षण में राधौगढ़ किले से जुड़े हैं। इतनी बड़ी संख्या में हथियार पाया जाना, ऐसे दुर्दांत अपराधी पुलिस पर गोलियां बरसाते हैं, इतने हथियार कहां से आए किसके संरक्षण में आये।

दिग्विजय सिंह इस बात का जवाब दें कि उनका दुर्दांत अपराधियों के साथ क्या संबंध है। स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है उनका आरोप है राधौगढ़ किले से जुड़े लोग जिनकी आदत इस प्रकार की आज से नहीं लगातार करते आए हैं, इनको हमेशा इस प्रकार का संरक्षण मिला है। इस की जांच होनी चाहिए कि दिग्विजय सिंह जी का आरोपियों से क्या संबंध है। जांच एजेंसियों को भी इस संबंध में जांच करनी चाहिए।

 

 

Created On :   15 May 2022 6:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story