- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Digvijay Singh strike against the Modi on Chowkidar campaign
दैनिक भास्कर हिंदी: चोर ही चौकीदार का तमगा लगाए घूम रहे: दिग्विज सिंह

डिजिटल डेस्क, कटनी। चौकीदार की चोरी पकड़ी गई है। अगर चोर ही चौकीदार का ठप्पा लगा ले, तो फिर चौकीदारी कौन करेगा। नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह बुधवार को कटनी जिले में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रीय होने से भाजपा घबराई हुई है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।
दिखावा करती है भाजपा
कांग्रेस नेता ने हिन्दू धर्म के मुद्दे पर कहा कि इसका ठेका सिर्फ बीजेपी के पास बस नहीं है। मैं भी हिन्दू हुं, लेकिन उनके दिखावे से कहीं बेहतर हूं। उन्होंने राफेल को लेकर कहा कि सरकार अभी तक कीमत नहीं बता पा रही है। प्रियंका गांधी के कांग्रेस में सक्रिय होने के सवाल पर दिग्विजय सिंह कहा कि उनके आने से भाजपा घबराई हुई है। उनका एक-एक शब्द का तरीका बेहतर है। भाजपा के पास अब मुद्दा नहीं है। जनता को गुमराह करके सरकार में आना चाहती है, लेकिन जनता अब समझदार है। आगामी चुनाव में वह इसका जवाब देगी।
मोदी सरकार नहीं आने वाली
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा में मोदी जी की सरकार नहीं बनने वाली है। मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मुश्किल सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां से तय करेगी, उस सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। खजुराहो सीट को लेकर भी उनसे सवाल पूछा गया। जिसमें उन्होंने कहा कि इसे कांग्रेस तय करेगी। अगले पड़ाव में प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकत की। श्री सिंह के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर नीखरा भी प्रवास में रहे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: जिन्हे लादेन शांतिदूत लगता था, उन्हें पुलवामा दुर्घटना लग रही:मोदी
दैनिक भास्कर हिंदी: दिग्विजय को मिला पुराना बंगला, B 17 चार इमली सिंधिया का नया पता
दैनिक भास्कर हिंदी: वोटिंग के बाद दिग्विजय ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पार्टी नहीं चाहती थी कि मैं चुनाव में दखल दूं
दैनिक भास्कर हिंदी: साध्वी ने दिग्विजय सिंह की तुलना श्रीराम से की, कहा- वापस राजगद्दी पर बैठाओ
दैनिक भास्कर हिंदी: सत्ता से बाहर रहने पर परेशान हैं राजा-महाराजा : सीएम शिवराज