- Home
- /
- आज कुक्षी में दिग्विजय सिंह करेंगे...
आज कुक्षी में दिग्विजय सिंह करेंगे आमसभा

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 10:55 AM IST
आज कुक्षी में दिग्विजय सिंह करेंगे आमसभा
डिजिटल डेस्क,भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव 22 जुलाई को धार जिले की कुक्षी में आमसभा को संबोधित करेंगे।
दिग्विजय सिंह इंदौर से सड़क मार्ग के जरिए कुक्षी के निसरपुर जाएंगे। दोपहर में एक बजे वे एक आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव भी मौजूद रहेंगे। शाम 4 बजे निसरपुर से कार के जरिए कुक्षी जाएंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे कुक्षी से इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे।
Created On :   22 July 2017 11:00 AM IST
Next Story