लेन-देन को लेकर विवाद, व्यापारी ने पार्टनर पर तानी पिस्तौल

Dispute over transaction, businessman fired pistol at partner
लेन-देन को लेकर विवाद, व्यापारी ने पार्टनर पर तानी पिस्तौल
पत्नी के बीच-बचाव से अनहोनी टली लेन-देन को लेकर विवाद, व्यापारी ने पार्टनर पर तानी पिस्तौल

 डिजिटल डेस्क, नागपुर। होटल व्यापारी ने दोस्त पर ही पिस्तौल तान दी, लेकिन गोली नही चलने और पत्नी द्वारा बीच-बचाव करने से अनहोनी टल गई।कोराड़ी थाने में आरोपी व्यापारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। 
एक बार गोली नहीं चली, तो फिर तानी पिस्तौल : एकता कालोनी, निवासी मोहम्मद शरिफ मोहम्मद रफीक अंसारी (37) और बोखारा निवासी रेहान अंसारी असलम मियाजी (30) दोस्त है। जून 2021 में उन्होंने पार्टनरशिप में बोखारा रोड पर संजेरी ताज नामक होटल शुरू िकया था। होटल शुरू होने के करीब दो महीने बाद दोनों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। रेहान ने पार्टनरशिप खत्म करने का जिक्र करते हुए रफीक के रुपए लौटाने की बात की, लेकिन अभी तक उसकी रकम नहीं लौटाई है। रविवार को पत्नी के साथ रफीक, रेहान के यहां रुपए मांगने गया, तो फिर उनमें विवाद हो गया और तैश में आकर रेहान ने पिस्तौल निकाली और रफीक पर गोली दागनी चाही, लेकिन गोली पिस्तौल के चेंबर में अटकी गई। उसने दोबारा रफीक पर पिस्तौल तानी, तो रफीक के पत्नी ने रेहान को धक्का दे दिया और रफीक की जाच बच गई। इस घटना से हड़कंप मचा रहा। मामला थाने पहुंचा। सोमवार को रेहान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज िकया गया।

 

Created On :   28 Sep 2022 6:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story