- Home
- /
- नागपुर व अमरावती संभाग की शिकायतों...
नागपुर व अमरावती संभाग की शिकायतों का होगा निवारण, बनी महारेरा की 3 बेंच

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।मुंबई-पुणे की तर्ज पर नागपुर में भी महारेरा की 3 बेंच में सप्ताह के दो दिन सुनवाई की जाएगी।रियल एस्टेट क्षेत्र से मकान खरीदने वालों के साथ होनेवाली धोखाधड़ी या गड़बड़ियों की शिकायत के लिए अब तक मुंबई स्थित महारेरा अर्थात (महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) कार्यालय में जाना पड़ता था। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए महारेरा की ओर से नागपुर और अमरावती संभाग के लिए 3 बेंचों की कंसिलिएशन फोरम (समझौता फोरम) का गठन किया गया है। यह फोरम पखवाड़े भर के भीतर सिविल लाइंस स्थित प्रशासकीय इमारत क्रमांक-1 में शुरू होने वाले महारेरा के नए कार्यालय में शुरू किया जाएगा। सप्ताहांत में दो दिन इस फोरम में शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। यह जानकारी महारेरा के सचिव वसंत प्रभु ने सिविल लाइंस स्थित म्हाडा कार्यालय के सभागृह में पत्र परिषद में दी।
कौन-कौन हैं सदस्य
प्रभु ने बताया कि यह फोरम अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत और क्रेडाई, प्रत्येक से 3-3 सदस्यों को लेकर बनाया गया है। इस फोरम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष गजानन पांडे, नरेंद्र कुलकर्णी और अधिवक्ता गौर चंद्रायण का समावेश है। वहीं क्रेडाई के संतु चावला, सुनील दुधलवार और प्रशांत सरोदा का समावेश है। दोनों संस्थाओं के एक-एक सदस्य का एक बेंच होगा, जो सुनवाई करेगा। रेरा एक्ट लागू होने के बाद इसकी मुंबई में 10 और पुणे में 5 बेंचों का गठन किया गया था। लिहाजा रियल एस्टेट से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्राहकों को मुंबई या पुणे जाना पड़ता था, अब इस नए फोरम से लोगों को राहत मिलेगी। प्रभु ने बताया कि प्राथमिक स्तर की शिकायतों के निवारण के िलए ऑनलाइन 1000 रुपए भरकर इस फोरम में सुनवायी कराई जा सकती है। निर्णय मिलने पर उससे असहमति होने पर उसे नकारा भी जा सकता है और 5 हजार रुपए भरकर मुंबई स्थित बेंच के लिए गुहार लगाई जा सकती है।
राज्य में महारेरा की स्थिति
प्रदेश में महारेरा अधिनियम के तहत की जानेवाली गतिविधियां संतोषजनक होने की जानकारी दी गई। रेरा अधिनियम के तहत देश भर में तकरीबन 20 हजार परियोजनाएं पंजीकृत हुई हैं, जबकि महाराष्ट्र में अकेले 15500 परियोजनाएं पंजीकृत हो चुकी हैं। इसमें पुराने प्रोजेक्ट 12700 के आस-पास है।ं इन पंजीकृत प्रोजेक्टों में से करीब 10 प्रतिशत अर्थात 1900 शिकायतें मिली हैं, जिसमें से 900 शिकायतों का निवारण भी किया जा चुका है। प्राप्त शिकायतों में से 40 प्रतिशत शिकायतें कमजोर समन्वयन को लेकर आती हैं।
संभाग में रेरा पंजीयन की स्थिति
नागपुर संभाग
जिला महारेरा पंजीयन
भंडारा 15
चंद्रपुर 48
गड़चिरोली 1
गोंदिया 0
नागपुर 443
वर्धा 24
कुल 531
अमरावती संभाग
अकोला 14
अमरावती 108
बुलढाणा 11
वाशिम 4
यवतमाल 22
कुल 159
किसान आंदोलन राजनीतिक प्रश्न
महाराष्ट्र में न्याय की मांग के साथ सड़कों पर प्रदर्शन करनेवाले किसानों से जुड़े प्रश्न पर सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा कि यह राजनीतिक प्रश्न है। किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। किसान समृद्ध होने चाहिए। संघ के सेवा कार्य में किसानों की सहायता का विषय भी शामिल है। एक मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संघ किसानों के लिए भी काम करता है।
Created On :   10 March 2018 2:25 PM IST