जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक 19 जुलाई को!

डिजिटल डेस्क | अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आगामी 19 जुलाई को आहूत की गई है।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में दोपहर ढाई बजे से यह बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
Created On :   16 July 2021 4:13 PM IST
Next Story












